14 जनवरी मनाया जाएगा मो0 हजरत अली जी का जन्म दिवस पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देश

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूँ : 13 जनवरी। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अरुण कुमार ने अवगत कराया है कि इस वर्ष 14 जनवरी 2025 को मो0 हजरत अली जी का जन्म दिवस का पर्व मनाया जायेगा, जिसके दृष्टिगत पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देश दिये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ नगर क्षेत्र में एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट जनपद बदायूँ अपने-अपने क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे तथा अपने अपने क्षेत्र में कानून एवं शांन्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी होंगे। पर्व पर सार्वजनिक स्थल यथा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील स्थान / धर्मिक स्थल पर यथावश्यक व्यस्थायें व चौकिंग कराई जाये।

यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यातायात कदापि बाधित न हो एवं बैरियर एवं पुलिस चेक पोस्ट लगा कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कराई जाए। जन सुविधाएं यथा बिजली पेयजल एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आसामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पर्व के दृष्टिगत सभी सामाजिक एवं धर्मगुरूओं से व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग लिया जाये। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 का कड़ाई से अनुपाल सुनिश्चित किया जाए। मजिस्ट्रेट/पुलिस आफीसर एवं अभिसूचना से सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा इस त्यौहार पर निर्गत दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

इस पर्व के दृष्टिगत सामाजिक साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे एवं सुरक्षा व्यवस्था इस तरह सुनिश्चित की जाए कि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न होने पाये। उप जिला मजिस्ट्रेट जनपद बदायूँ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आबश्यकतानुसार अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती कर तथा व्यवस्थाओं का पर्व से पूर्व में अनुश्रवण कर लें।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!