गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी । गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। विद्युत फीडर के लाइन से लगे पेड़ों की टहनियों को काटा जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। कई जगहों पर पेड़ बड़े होने के चलते बिजली के तार टहनियों के बीच से गुजरे हुए हैं। टहनियों के बीच तारों के होने से हल्की हवा चलने पर ब्रेक डाउन की समस्या बनी रहती है। कई बार बिजली के तार भी टूट जाते हैं। जिससे घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है। ऐसे में गर्मी के दिनों में पेड़ों की वजह से बिजली सप्लाई बाधित न हो इसके लिए पेड़ों की टहनियों की कटाई शुरू कर दी गई है।
विद्युत उपखंड अधिकारी मसौली अभिषेक कुमार मल्ल ने बताया ट्रिपिंग मरम्मत सुधार कार्य व टहनियों की कटाई अभियान चलते 33/11 केवी से निकलने वाले सभी 11 के वी रीको फीडर बंद रहेंगे । बुधवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस कार्य से करीब 250 गांवो की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!