वाहन चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़,तीन बदमाश गिरफ्तार,गोली लगने से एक घायल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ।बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस की वाहन चोर गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।तीनों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई।पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश बदायूं जिले के इस्लामनगर का निवासी राफेदीन है।जबकि उसके दो साथी बदायूं जिले के ही सहसवान थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर खल्ली गांव के निवासी शहजान और साकिब उर्फ शाका है।इनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया।

पूछताछ में पता चला कि गिरोह के बदमाश दूसरे राज्यों और शहरों में वाहनों की चोरी करते हैं।बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली से चुराया गया कैंटर और ट्रक भी बरामद किया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!