इनामी बदमाश मेराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
बाराबंकी। राम नगर पुलिस को आज उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब एक गैंगस्टार एक्ट मे वांछित दस हजार का इनामी अपराधी पुलिस की गिरफ्त मे आ गया। पुलिस को इस अपराधी की काफी समय से तलाश थी। कोतवाली राम नगर ग्राम बिंदौरा पारसपुर निवासी मेराज पुत्र इम्तियाज को पुलिस ने शुक्रवार को उसी के गाँव से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी संजय मोर्या ने बताया की हमारे खास मुखबिर ने सूचना दी की राम नगर कोतवाली का गैंगस्टार एक्ट मे वांछित दस हजार का इनामी बदमाश मेराज अपने गाँव बिंदौरा पारसपुर मे आने वाला है। तभी हमने तत्काल उप निरक्षक रघुवीर सिंह, संजीव कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद के अलावा हे. का. बुद्धिलाल, लोकेश सेन, संजय दत्त पाल, महिला कांस्टेबल प्रतिभा सिंह, दीक्षा सागर की पुलिस टीम बनाकर अभियुक्त मेराज को पकड़ने के लिये गाँव पहुँचकर उसका इंतिजार करने लगे कुछ देर के बाद मेराज वहाँ आता दिखा तभी पुलिस टीम उसे पकड़ने दौड़ी तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। किसी तरह पुलिस ने दौड़ा कर मेराज को गिरफ्तार कर लिया । कोतवाली प्रभारी ने बताया की मेराज के ऊपर मु0अ0सं0 457/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व मु0अ0सं0 645/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर अधिनियम कोतवाली राम नगर मे दर्ज है। पुलिस को मेराज की काफी समय से तलाश थी जो आज उसे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मेराज को जेल भेज दिया है।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

