शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल त्रिवेदी ने प्रमुख सचिव से मुलाकात की

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं जनपद में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है

बदायूं। शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल त्रिवेदी ने कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद जी से मुलाकात की भगवान रामचंद्र जी की प्रतिमा भेंट की एवं अन्य विषयों को लेकर चर्चा भी की और बदायूं जिले के बारे में भी अवगत करते हुए कहा कि जनपद में काफी समस्याएं बनी हुई है जिसे अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है बदायूं जनपद में आवारा पशु बिजली की भारी कटौती साहित अनेकों समस्याएं बनी हुई है जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है नगर पालिकाओं द्वारा आवेदन करने के बाद भी दो-दो महा बीत जाने के बाद गरीब पत्रों की जांच नहीं की गई है वही लेखपालों द्वारा कार्य धीमी गति से किया जा रहा है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!