तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को वृक्षारोपण की भूमि पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई की जेसीबी से कब्जा हटवाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को ग्राम करकटपुर में वृक्षारोपण की भूमि पर से अवैध कब्जे पर कार्रवाई की और जेसीबी के माध्यम से अवैध भूमि से कब्जा हटवाया गया। साथ ही कब्जाधारक को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कब्जा किया तो एफआईआर दर्ज कराकर करवाई कराई जाएगी। नायब तहसीलदार सृजन यादव पुलिस बल के साथ ग्राम करकटपुर पहुंचे उन्होंने वृक्षारोपण की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरवा दिया। कार्रवाई के दौरान कब्जादारों में खलबली मची रही। इस दौरान लेखपाल शोभित कुमार, लोकपाल, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!