सहसवान, बदायूं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में महिलाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया और नगर के मुख्य बाजार विल्सन गंज से होकर तहसील परिसर में यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका चारु कौशिक ने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की सराहना की और शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज से भी महिलाओं ने भाग लिया और भारत माता की जय के नारे लगाए और हाथों में तिरंगा लेकर शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में विभाग संयोजिका महिला समन्वय सीमा रानी, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री दीक्षा माहेश्वरी, नीलम रेंडर, उषा जौहरी, कुमकुम मालपानी, संगम मालपानी, सुवर्णा माहेश्वरी, हेमा सिंह के साथ सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा में सौरभ महेश्वरी, रंजीत कौशिक, अवढर शर्मा, अनुज माहेश्वरी, पियूष माहेश्वरी, आलोक माहेश्वरी, अतुल सक्सेना फौजी, सचिन शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, गणेश मालपानी, राम अवतार (प्रधानाचार्य), मोहित कुमार, अमृतांश कौशिक, यथार्थ कौशिक आदि लोगों ने भाग लिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

