बिसौली, बदायूं। कृषि अदान व्यापारियों ने कृषि विभाग के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौंपा।
बिसौली खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेता एसोसिएशन ने कृषि विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न और अनावश्यक दबाव बनाने के आरोप लगाए। इस दौरान व्यापारियों ने तहसीलदार आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन भी तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौंपा। अध्यक्ष निशांत गोयल ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी कीटनाशकों की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित करने और उन पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष धर्मेश सिंह, महामंत्री भूपेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, मंत्री राजेश यादव, उपकोषाध्यक्ष शशांक गुप्ता, सचिव अमित शर्मा, मीडिया प्रभारी आदित्य गुप्ता, विधिक सलाहकार रोहित गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, सौरभ मित्तल, योगेश शर्मा, अमित यादव, विनीत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रामगोपाल राजपूत, वीरेश यादव, जगदीश चंद्र, ऋषि पाल सिंह यादव, राजेंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

