सहसवान ब्लॉक में मन की बात डॉo श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस एवं एक पेड़ मां के नाम भंडारे का आयोजन किया
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित मन की बात को विस्तार पूर्वक सुना।जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी को फूलों के माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया गया।
बाद में पार्टी कार्यकर्ता ने वृक्षारोपण के लिए पहुंचे यहां पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर अवश्य लगाओ एक पेड़ मां के नाम जिसमें ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ पीपल नीम, अर्जुन, सीसम, जामुन आदि पौधो को लगाकर वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण कर ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने विशाल भंडारा का आयोजन किया इस दौरान पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी अवढर शर्मा सचिन शर्मा संजू,हर्ष सोमानी अर्पित हर्ष तूफान सिंह सतेंद्र यादव अंकित सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

