समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में केक काटा गया और फिर एक दूसरे को केक खिलाया। सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लंबी उम्र की कामना की। सुरेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन करके समाज के लोगों को एकजुट करने का काम किया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी समाज की सभी लोगों का उत्थान चाहती है। पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान ने कहा कि अखिलेश यादव न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के युवाओं की प्रेरणा है। जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान जाटव ने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को अभी से जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर ऋषि पाल यादव, हरीश यादव, विनोद यादव, भूरे यादव, संजीव, अंतू सागर, चिरौंजी मीणा, एड. राजीव यादव, एड. गजेंद्र यादव, सुरेंद्र सागर, अनीस फारूकी यदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!