थाना कुवरगाव पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए उकसाने के अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम बनेई में चन्द्रकेश पुत्र करन सिंह ने अपने मकान में छत के कुण्दे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कुवरगांव पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया । मंगलवार को मृतक की माता द्रोपा देवी पत्नी करन सिंह निवासी ग्राम बनेई थाना कुंवरगाँव ने उपस्थित थाना आकर मृतक चन्द्रकेश उपरोक्त द्वारा आत्महत्या से पूर्व बनायी गयी एक वीडियो जिसमे मृतक चन्द्रकेश द्वारा अपनी पत्नी कविता की प्रताडना से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है, वीडियो लाकर उपलब्ध करायी। मृतक की माता द्रोपा देवी की तहरीर के आधार पर थाना कुवरगांव मैं मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता कविता पुत्री सर्वेश पत्नी स्व चन्द्रकेश निवासी बनेई थाना कुंवरगाँव में पंजीकृत किया गया। वीडियो रिकोर्डिंग व साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्ता कविता पुत्री सर्वेश पत्नी स्व चन्द्रकेश निवासी बनेई को अभियुक्ता के घर ग्राम बनेई से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता कविता को न्यायायलय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

