उझानी पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को मय चोरी की 02 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना उझानी पुलिस द्वारा की विवेचना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त पंकज साहू पुत्र सोहनलाल निवासी हुसैनपुर थाना सोरों जिला कासगंज हाल निवासी ग्राम नगरिया थाना सोरो जनपद कासगंज को कछला घाट के पास रेलवे पटरी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दो अदद एक बिना नम्बर प्लेट एचपी डीलक्स रंग लाल दूसरी मोटर साइकिल रंग लाल काला जिसकी नम्बर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नं0- UP87C9689 बरामद हुई । अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायलय के समक्ष पेशकर जेल भेजा दिया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!