जरुरतमंदो की मद्द करना इंसान का पहला धर्म: ज्ञानेन्द्र आर्या समाजसेवियों ने जरुरतमंदो को कराया भोजन
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। रविवार को देवा रोड स्थित सौमैया कालोनी के समाजसेवियों ने लॉक डाउन के दौरान गरीब व असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए निरन्तर अपने कदम आगे बढ़ाते हुए मदद करते देखे जा रहे हैं। इनकों जहां भी कोई जरुरतमंद दिखता है उनको लंच का पैकेट देकर मद्द कर रहे हैं। इस सराहनीय कार्य में सभी युवा समाजसेवी भाग ले रहे हैं। इन सभी युवा समाजसेवियों का कहना है कि हमारे कालोनी में जिससे जो बन पाता वह इस सराहनीय कार्य में सहयोग करते है। जिससे हम लोग यह समाजसेवा कर रहे हैं। समाजसेवियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल जा रहे है व सड़क किनारे बैठे लोगों की मद्द की। इन युवाओं ने लगभग 450 लंच पैकेट जरुरतमंदो को वितरित किया। इस मौके पर समाजसेवी ज्ञानेन्द्र आर्या ने कहा कि हम सभी इंसान का पहला धर्म है कि कोई जरुरतमंद आपको दिखे तो उसकी मद्द करें। इस सराहनीय कार्य में अंकित झंा, प्रिंस त्रिपाठी, हर्षित सिंह, विवेक मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, सचिन दुबे, आकिब वली खान, अभिषेक वर्मा, रवि प्रकाश यादव, इमरान अंसारी आदि शामिल रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

