मसौली बाराबंकी। मसौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मार्फीन तस्कर को गिरफ्तार कर तीन सौ ग्राम मार्फीन बरामद की जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 90 लाख रूपये आंकी गयी है। लाकडाउन के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि बांसा कर्बला मोड़ पर एक युवक सन्दिग्ध रूप से खड़ा है जो मार्फीन तस्करी का कार्य करता है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पण्डित त्रिपाठी, हेड कॉन्स्टेबल मो0 असलम , शिवमूर्ति सक्सेना, रामदुलारे यादव, प्रमोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में लेते हुए जमातलाशी ली तो उसके कब्जे से 3 सौ ग्राम मार्फीन बरामद हुई जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 90 लाख रूपये बतायी गयी है। पुलिस की गिरफ्त में आया मार्फीन तस्कर फतेहखान पुत्र बाबू ग्राम बांसा थाना मसौली का है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

