सड़क पर फैली मक्का बनी काल,,बाईक फिसलने से विवाहित की मौंत,भाई घायल विवाहिता ने उपचार के दौरान तोडा दम,भाई निजी अस्पताल में भर्ती

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिल्सी। उझानी-बिल्सी वाया सिरासौल मार्ग पर फैलाई गई मक्का अब लोगों की जान पर बन आई है।शुक्रवार रात करीब आठ बजे इसी मार्ग पर गांव सिरासौल के पास मक्का फैली होने के कारण एक बाइक फिसल गई।इस हादसे में भाई और बहन घायल हो गए। परिवार वालों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बहन की मौत हो गई।

दातागंज के गांव धीरपुर निवासी नेहा ओझा (25) की बेटी आस्था का शुक्रवार को जन्मदिन था। उसकी जन्मदिन की पार्टी उझानी स्थित एक होटल में थी।उस पार्टी के बाद नेहा ओझा अपने भाई अंकित के साथ बाइक से रात करीब आठ बजे बिल्सी के मोहल्ला छह बिजलीघर रोड स्थित मायके जा रही थी।जैसे ही उनकी बाइक उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिरासौल के पास पहुंची,तभी सामने से दूसरा वाहन आ गया।उसकी लाइट से अंकित ने बाइक को एक साइड किया।इससे उसकी बाइक सड़क पर फैली मक्का पर चढ़कर फिसली और दोनों गिर गए।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में परिवार के लोगों ने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।कुछ देर बाद नेहा ने दम तोड़ दिया।उसके बाद नेहा के पति सुमित शर्मा उसके शव को गांव ले गए।शनिवार की दोपहर उसका गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।रोड पर फैली मक्का के कारण पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!