उड़ीसा से ला रहे 75 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरा भागा..
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह उडीसा से गांजा खरीद कर लाते हैं यहां महंगा दामों में बेचते है।
अलापुर। पुलिस ने शनिवार रात पांच तस्कर गिरफ्तार किए। पहली कार्रवाई में कार सवार दो तस्कर 75 किलो गांजा के साथ पकड़े गए।दूसरी कार्रवाई में 20 किलो डोडा छिलका के साथ तीन तस्कर पकड़े।रविवार को एसपी सिटी ने दोनों मामलों का खुलासा है।पुलिस ने पांचों तस्करों को जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात अलापुर एसओ उदयवीर सिंह को सूचना मिली कि बदायूं अलापुर रोड से कार सवार तस्कर आ रहे हैं। उन्होंने घेराबंदी करते हुए हसनपुर हुरियाई मार्ग पर कार सवार दो तस्करों को पकड़ लिया। उसमें आसपुर गांव निवासी आलिम व फदीरपुद का पवन है। कार की तलाशी लेने पर 75.890 किलो गांजा मिला।उनके पास तीन मोबाइल और 1920 रुपये की नगदी मिले। उनका तीसरा साथी भाग गया।वह उसहैत थानाक्षेत्र के गांव मसूदपुरा निवासी मुकर्रम पुत्र नन्हें है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की है और कार को सीज का दिया है।
तस्करों ने बताया कि वह उडीसा से गांजा खरीद कर लाते हैं। यहां महंगा दामों में बेचते हैं। आरोपी पवन ने बताया कि वह आलिम व मुकर्रम से कुछ दिन पहले ही मिला था। पुलिस ने बरामद गांजा की कीमत 20 लाख रुपये बताई है।
20 किलो डोडा छिलका के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:-अलापुर पुलिस ने शनिवार रात जगत बाइपास मोड के पास से तीन डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव मनकापुर कौर निवासी कबीर पुत्र पप्पू, आदिल अंसारी पुत्र दूल्हे हसन और अमन अंसारी पुत्र पप्पू हैं। उनके पास से 20.843 किलो डोडा छिलका व तीन मोबाइल बरामद किए।पुलिस ने डोडा की कीमत दो लाख रुपये बताई है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

