……..सामने से आ रही मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर होने से इलाज के दौरान मौत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चला रहे एक व्यक्ति ने सामने से आ रही मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर होने से इलाज के दौरान मौत हो जाने पर भतीजे ने की जैदपुर थाने में शिकायत, जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी
बताते चलें कि सरोज कुमार पुत्र स्व० विश्राम रावत ग्राम अजपुरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ने जैदपुर थाने में शिकायती पत्र देते हुये बताया कि दिनाँक 21 जुलाई 2025 को प्रार्थी के चाचा तुलसीराम पुत्र छेदू निवासी उपरोक्त अपने घर से अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्पेलण्डर प्लस नं. U.P-41 BF5513 से जैदपुर आ रहे थे समय करीब 6.00 बजे शाम को निजामपुर पुलिया के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल हीरो एच.एफ. डीलक्स नं. UP 41 AM 2608 के चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए प्रार्थी के चाचा तुलसीराम की मोटरसाईकिल में टक्कर मार दिया जिससे उनको काफी चोट लगी, और मोटरसाईकिल भी छतग्रस्त हो गई। 108 ऐम्बुलेन्स के द्वारा उन्हे जैदपुर अस्पताल लाया गया जहाँ से उन्हे जिला अस्पताल बाराबंकी रिफर कर दिया गया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान समय करीब 1.45 बजे रात में उनकी मृत्यु हो गयी। भतीजे की शिकायत पर जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

