नाली निर्माण कार्य घोर लापरवाही पुरानी ईटों से कराया जा रहा ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान,बदायूं। दहगवां में सरकार द्वारा विकास को लेकर भले ही लाखों रुपए योजनाओं के नाम पर खर्च कर रही हो लेकिन योजनाएं कागजों पर तो तैयार की जाती है लेकिन जब धरातल पर कुछ और ही दिखता है।
इसका ताजा उदाहरण सामने आया है विकासखंड दहगवां के ग्राम बेरपुर मानपुर में ग्राम प्रधान द्वारा नाली निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जहां लाखों रुपए की लागत से बनाई जा रही नाली निर्माण कार्य के नाम पर किया जा रहा भ्रष्टाचार गांव के कुछ ग्रामीणों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया है ।कि पुरानी ईट व घटिया किस्म की सामग्री से हो रहे। नाली निर्माण कार्य सरकार की मनसा पर साफ तौर पर पानी फेर रही है। जिसको लेकर वहां के ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है, मामले पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से फोन कॉल पर संपर्क सदा लेकर संपर्क नहीं हो सका। वहीं ग्राम सचिव विपिन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस समय बजट नहीं है, इसलिए पुरानी ईटों से नाली का निर्माण कराया जा रहा है, क्योंकि यह ग्राम पंचायत छोटी है, टीचरों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिसके कारण यह मजबूरी में पुरानी ईटों से निर्माण करना पड़ रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

