यूट्यूब पर अस्पताल के बारे में फर्जी खबर का मामलाः सीएचसी अधीक्षक ने किया खंडन, कहा – बिजली जाने पर चलता है जनरेटर

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी जिले के मसौली ब्लॉक क्षेत्र की बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित खबर का खंडन किया है।

उन्होंने बताया कि यूट्यूब चैनल के एक तथाकथित पत्रकार ने अस्पताल की वीडियोग्राफी उस समय की, जब बिजली गई थी और कर्मचारी जनरेटर स्टार्ट करने गया था। इस दौरान पत्रकार ने सरकार और अस्पताल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वीडियो बनाया।

डॉक्टर संजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में मरीजों को पीने के लिए शुद्ध आरओ का पानी उपलब्ध है। बिजली आपूर्ति न होने पर तुरंत जनरेटर चलाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में कोई भी डॉक्टर बाहर की दवाइयां नहीं लिखता है। अगर कोई डॉक्टर ऐसा करता है और लिखित शिकायत मिलती है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अधीक्षक ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा मनगढ़ंत तरीके से सरकार और अस्पताल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से खबर प्रसारित की जा रही है। अस्पताल प्रशासन इस खबर का खंडन करता है और दावा करता है कि यहां सभी व्यवस्थाएं स्वस्थ और दुरुस्त रहती हैं।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!