लाक डाउन का पूरी तरह से पालन करे लोग: मनोज शुक्लाई गांव मे किया गया सेनेटाईजर का छिड़काव
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स
बाराबंकी। ग्राम पंचायत शुक्लाई में क्षेत्र मे पंचायत सदस्य के पति मनोज कुमार ने कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए गली मोहल्लों में सैनेटाइजर का छिड़काव कराया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे तालाबंदी का पूरी तरह से पालन करे और अपने घरों में ही रहे,साथ ही साथ गाव में साफ सफाई का भी ध्यान रखे। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों पर ही रहे और यदि किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलना पड़ता है तो फेस कवर से चेहरे को अच्छी तरह ढक कर ही बाहर निकले। मनोज कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत की समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है एवं हमारा उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को सभी प्रकार की योजनाओं से जुड़ा जाए और उसका सीधा लाभ उसे मिले। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज के लोगो ने हमेशा उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है और सभी ग्राम वासियों की सेवा करना ही उनका कर्तव्य बनता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज वर्मा,अभय कोरी,ब्रज मोहन,सत्येन्द्र शर्मा,अनिल कुमार,विमल यादव,शरफत अली,ओम प्रकाश यादव,विनय यादव,समेत दर्जनों ग्राम वासी मौजूद रहे।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

