सहसवान में विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गुंजा नगर।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर मंडल सहसवान में एक विशाल तिरंगा यात्रा प्रमोद संस्कृत पाठशाला से प्रारंभ होकर तहसील परिसर सहसवान में समापन हुआ यात्रा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव,मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें नगर के सैकड़ों लोग ने सम्मिलित होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर तिरंगा के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया।यात्रा में मुख्य रूप से आरकेएम अकैडमी,पन्ना लाल इंटर कॉलेज,आदर्श जूनियर हाई स्कूल,प्रगति पब्लिक स्कूल, सर सैय्यद स्कूल के बच्चो ने शामिल होकर देश भक्ति नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया।आदर्श सक्सेना, अबडर शर्मा,सुभाष भाई,सचिन शर्मा, मीडिया प्रभारी अबीर सक्सेना,राजेंद्र कश्यप,ओमपाल,जयंत शर्मा सौरभ माहेश्वरी,देवेंद्र प्रजापति, कांता प्रसाद,अनिल सैनी,भुवन प्रताप,बृजेश यादव,अमन सक्सेना,दूल्हे हसन फराज,रामावतार,सौरभ सक्सेना,विक्रम सक्सेना,दीपक माहेश्वरी,मदन लाल फौजी,प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!