नगर के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं सांकेतिक एसडीएम और तहसीलदार बनी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं । नगर के आर.के. इंटरनेशन स्कूल की छात्राएं सांकेतिक एसडीएम और तहसीलदार बनी। प्रशासनिक अधिकारी बनी छात्राओं ने फरियादियों की शिकायतें भी सुनी और निस्तारण का प्रयास भी किया।

सोमवार को अधिकारी बनी छात्राओं ने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और जनसंवाद करते हुए कार्यालय व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। नगर के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा रिया शर्मा को एक दिन का सांकेतिक उपजिलाधिकारी बनाया गया। एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपना नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, विद्यालय के डायरेक्टर देवरत्न वार्ष्णेय, प्रबंधक सचिन अग्रवाल, प्रशासक नीरज पाराशरी, निधि गुप्ता, मंजेश उपाध्याय, सुखदेव आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!