दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। सोमवार को पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ सहसवान मनोज राम तथा विशिष्ट अतिथि बीईओ ज्योति प्रकाश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के प्रतिष्ठित प्रधानाचार्य सुजीत सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगी शिक्षकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन ए.आर.पी. गणित चेतन चाहर द्वारा किया गया।
साथ ही पूर्व ए.आर.पी. खालिद गुरु , तथा सम्मानित साथियों तन्नुज मित्रा, प्रदीप कुमार आदि की विशेष उपस्थिति रही।
निर्णायक एवं सहयोगी के रूप में
विमल कुमार दूबे, अमित, ओमप्रकाश यादव, रमेश सिंह, जियालाल, विनोद कुमार
ने उत्कृष्ट योगदान दिया।
सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताएँ—
दिव्यांग बच्चों ने अपनी अनोखी क्षमता, आत्मविश्वास और उत्साह से सभी का मन मोह लिया।
उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि—
“प्रतिभा सीमाओं से नहीं, दृढ़ निश्चय और हौसले से जन्म लेती है।”
विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज राम ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देते हैं।
समूचा कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा, साहस और मुस्कुराहट का एक सुंदर उत्सव रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

