बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद इलाके के नई बस्ती गांव किनारे गुजरी रेलवे लाइन पर एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव मिला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाराबंकी से गोरखपुर अप लाइन पटरी पर कई टुकड़ो में शव देख कर लोगो ने पूस को सूचना दी मौके पर पहुचे दरोगा सुग्रीव सिपाही रहमान कुरैशी ने बताया कि सांवला रंग का एक 25 वर्षीय युवक की लाश कई टुकड़ो में बरामद की गई है। प्रथम दृष्ट्या घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। इस मामले को लेकर कोई तहरीर नही मिली है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

