-चैकी इंचार्ज सोमैयानगर भगवानदास यादव पर लगा प्रताड़ित करने का आरोप।
-पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा न्याय।
बाराबंकी। जिला मजिस्टेªट, बाराबंकी द्वारा पारित आदेश संख्या-549/आपदा लि0/निर्देश/2020 दिनांकित 04 मई 2020 को स्थानीय सोमैया चैकी पुलिस द्वारा न मानकर शफीक अनवार को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने के सम्बंध में पीड़ित ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित का एकता ढाबा स्थित 727 नेशनल हाइवे, निकट भेड़हानाला, देवा रोड, बाराबंकी में है। जिला मजिस्टेªट बाराबंकी द्वारा पारित आदेश संख्या-549/आपदा लि0/निर्देश/2020 दिनांकित 04 मई 2020 के अनुक्रम में पीड़ित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने ढाबे का संचालन कर रहा है किन्तु स्थानीय पुलिस चैकी सोमैया नगर द्वारा ढाबा का संचालन नहीं करने दिया जा रहा है। स्थानीय पुलिस कह रही है कि हम इस आदेश को नहीं मानते हैं तुम व्यक्तिगत अपना स्पेशल आदेश लेकर आओ तब ही मानेंगे। इस तरह पीड़ित को स्थानीय पुलिस द्वारा हैरान व परेशान किया जा रहा है जिससे पीड़ित भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इस सम्बंध में पीड़ित ने माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
अब देखना है कि स्थानीय चैकी इंचार्ज सोमैयानगर एक गरीब को ढाबे का संचालन करने देंगे या नही।
सिटी रिपोर्टर, एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

