बिसौली,बदायूं। नगर पालिका के ग्राउंड में पालिका लिपिक महेश चंद्र शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बुधवार को पालिका लिपिक महेश चंद्र शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यकुशलता की सराहना की। इस दौरान सेवानिवृत्त लिपिक को उपहार व स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए। वरिष्ठ लिपिक मशहूर खान ने कहा हम अपने साथी को विदा जरूर कर रहे हैं, लेकिन उनका अनुभव हमेशा काम आएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, अधिशासी अधिकारी रवि यादव, बीजेपी नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सभासद दीपक पाठक, शफीक अहमद, एड. अभीक्ष पाठक, आशुतोष पाठक, समाजसेवी राशिद मंसूरी, विनीत वार्ष्णेय बस वाले, नीरज रस्तोगी, सौरभ भिल्ला, बाबू फारूकी, राजेंद्र दिवाकर, शिवशंकर रस्तोगी, रूप किशोर, राजकीय ठेकेदार सुनील गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भारत सिंह, लिपिक राजीव कुमार, यशोदा नंदन, विकास बाबू रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

