संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का खेत में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर पटपरागंज के खेतिहर इलाके में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक किसान की पहचान छोटेलाल पुत्र निवासी गांव शादीपुर, थाना जरीफनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसान छोटेलाल घर से गौवंशीय पशुओं की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था, लेकिन देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत में उसका शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। वहीं सूचना पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!