सहकारी सामुदायिक रसोई, लोगो को पहुंचा रही भोजन सहकारी बैंक अध्यक्ष के निर्दशन में लगातार प्रयास जारी
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विगत 31 मार्च को जरूरतमन्दों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहकारी बैंक कर्मियों व समाजसेवियों के निजी सहयोग से प्रारम्भ की गयी थी। ष्सहकारी सामुदायिक रसोईश् में लगातार चालीसवें दिन छः सौ भोजन पैकेट गरीबों में वितरण हेतु तैयार किये गए। इस दौरान समाजसेवी डॉ. सुधीर वर्मा ने सहकारी बैंक अध्यक्ष के साथ रसोई स्थल पर पहुंच कर साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंशिंग व अन्य शासकीय निर्देशों के अनुपालन व भोजन की गुणवत्ता की जांच की। सभी चीजें सही पाए जाने पर उन्होंने भोजन निर्माण टीम व वालंटियर्स की सेवा भावना की सराहना भी की। इसके पश्चात भोजन वितरण टीम विभिन्न वाहनों पर भोजन पैकेट व पानी पाउच आदि रखकर नित्य की भांति लोगों में वितरित करने हेतु प्रस्थान किया गया। भोजन वितरण में मुख्य रूप से नवनीत सिंह, प्रदुम्न श्रीवास्तव, रवि अवस्थी, श्यामू वर्मा, माणिक चन्द्र आदि सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

