श्री श्याम परिवार ने 6000 प्रवासी मजदूरो को कराया भोजन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। लाक डाउन के चलते प्रवासी मजदूर भूख प्यास से बेहाल हो रहे तो वहीं श्री श्याम परिवार ने अपने समस्त सहयोगियों के साथ मिलकर अन्य प्रदेशों से आ रहे 6000 मजदुरों तहरी की व्यवस्था करवाई गई। श्याम परिवार के मुख्य संयोजक ने कहा कि महामारी के चलते तमाम भूखे मजदूरों की सेवा का सौभाग्य मिला, ये श्याम बाबा का आशीर्वाद हैं। इस कार्यक्रम को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन (प्रदेश मंत्री)जी द्वारा मजदूरों को पैकेट देकर शुरुवात की, और मजदूरों को हर संभव मदद देने का संकल्प लिया। डब्बू डालमिया ने कहा कि देश का हर नागरिक श्याम परिवार का सदस्य हैं और श्याम परिवार का हर सदस्य जो खुद भूखा रह कर दूसरों को भोजन अर्पित करना ही अपना धर्म समझता है। संजीव बंका ने कहा कि श्याम परिवार समाज अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है और आगे भी कर रहा है जब तक देश का हर एक व्यक्ति अपने घर न पहुँच जाए श्याम परिवार उनके भोजन की व्यवस्था अपने सामथ्र्य अनुसार करता रहेगा। श्री जैन ने कहा की इसी तरह का कार्यक्रम अगले 2 दिन अभी और चलेगी जरूरत पड़ने पर आगे बड़ाया जायेगा। इस मौके पर श्रवण सिंह एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव, मनीष निगम, विवेक अग्रवाल, रविंनन खजांची, राजन शर्मा, हर्ष टंडन, रूपेश रस्तोगी, अंकित वैश्य, गौरव शर्मा, सुशील गुप्ता, अंकित गुप्ता गोलू, राजेश गुप्ता किल्टू, राजन शर्मा, नीरज जैसवाल, निलेश गुप्ता, रामू गुप्ता, मनोज जैसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!