जलांचल प्रगति पथ जरुरतमंदो के लिये आयी आगे, भरा पेट
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। शनिवार को जलांचल प्रगति पथ संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामअचल निषाद एवं डॉ मोहम्मद अनीस, डॉ. तैय्यब, डॉ. शबनम, डॉ राममूर्ती निषाद, प्रतीक निषाद बस्ती, प्रेम बिनोद फाउंडेशन लखनऊ व जलांचल परिवार बाराबंकी टीम द्वारा विगत एक माह से विभिन्न स्थानों पर भंडारा कार्यक्रम के क्रम में असेनी मोड़ फैजाबाद हाइवे पर कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित मजदूरों जो अन्य प्रदेशों से उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाले लोग जो फैजाबाद रोड से गुजर रहे हैं उनके सहयोग में आसेनी मोड़ फैजाबाद हाईवे पर सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य तमाम सावधानियां बरतते हुए लंच पैकेट का वितरण किया। जिसमें लगभग 1500 जरुरतमंदो को भोजन एवं फलाहार में केला एवम खीरा के साथ जलपान कराया गया। उक्त कार्यक्रम बीती 12 मई से निरन्तर चल रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद, नंदकिशोर वर्मा, सभासाद शीलप्रकाश, शिवराम, पंकज कश्यप, सुनील, रोहित, संतोष, राजन, अनुभव, रूपचंद, कश्यप परिवार आदि लोगो के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

