मुनाजिर हुसैन बने समाजवादी पार्टी युवाजन सभा के सहसवान नगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के लिए सहसवान निवासी मुनाजिर हुसैन को नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया उन के नगर अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है
जिला अध्यक्ष नरोत्तम सिंह यादव ने मुनाजिर हुसैन को नगर अध्यक्ष मनोनीत कर उम्मीद की है कि वे अपने पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पार्टी के हित में कार्य करेंगे और नगर में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे बता दें कि मुनाजिर हुसैन कादरी पूर्व में भी पार्टी के पदों पर कार्य कर चुके हैं और सपा के मजबूत सिपाही है नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मुनाजिर हुसैन कादरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत के साथ कार्य करेंगे और नगर में मजबूत संगठन खड़ा करेंगे जल्द ही नई कमेटी का विस्तार किया जाएगा जिसमें कर्मद जुझारू लोगों को जोड़ा जाएगा
मुनाजिर हुसैन कादरी के नगर अध्यक्ष बनने की खुशी में फारूक की समाज के महासचिव जावेद फारुकी शकील अहमद मोहम्मद मियां शारिक अली अहमद मियां नदीम अहमद शाहिद अली रफीक अहमद काशिफ अली सहित लोगों ने खुशी का इजहार किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

