बिसौली के गांव बजरिया में वीरेंद्र सिंह यादव बाबूजी के निधन पर  सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। विधानसभा क्षेत्र बिसौली के गांव बंजरिया में वीरेंद्र सिंह यादव बाबू जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी गहरी संवेदना व्यक्त करने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इधर विधानसभा क्षेत्र के गांव दवतोरी में स्व. प्रेमपाल सिंह यादव के दसवां संस्कार, गांव मेंथरा में सुगर पाल के पुत्र पंकज, गांव गिरधरपुर में स्व. रामवीर मौर्य एवं गांव पैगा में स्व. सौरभ वाल्मीकि के आकस्मिक निधन पर शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सोमेश प्रताप, विकास यादव, रवींद्र यादव, कपिल देव, मोनू यादव आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!