सहसवान,बदायूं। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए शकील पुत्र लतीक निवासी चमरपुरा थाना सहसवान को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त शकील के विरुद्ध मु0अ0सं0 1502/11, धारा 3/5/8 सीआरएस्ट से संबंधित मामला न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बदायूं में चल रहा है। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर तथा कांस्टेबल रोहित तोमर शामिल रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

