कांग्रेसियों ने बंाटा भोजन पैकेट

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। प्रदेश नेतृृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिये कांग्रेसजनो ने सेवा सत्याग्रह का रास्ता चुना है जिसके तहत अजय लल्लू की महारसोई का संचालन कर प्रदेश के 25 लाख जरूरतमंदो के बीच भोजन वितरण का कार्य सुनिश्चित हुआ है भोजन वितरण का कार्य 6 जून से चलकर 12 जून तक अनवरत चलेगा, सेवा सत्याग्रह के दूसरे दिन आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा की अगुवाई में कांग्रेसजनो ने गांधीनगर, भेडहानाला गांधीनगर बस्ती, डा. अहूजा क्लीनिक के सामने, आनन्द भवन स्कूल के सामने पहुँचकर जरूरतमंदो को खाने का पैकेट वितरित किये।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!