संजय मौर्या ने सम्भाला कोतवाली फतेहपुर का कार्यभार

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

फतेहपुर बाराबंकी। नवांगतूक कोतवाल संजय मौर्य ने फतेहपुर कोतवाली का कार्यभार शनिवार को संभाल लिया। श्री मौर्य इससे पूर्व लखनऊ में विकासनगर, ठाकुरगंज, महानगर, तालकटोरा थाने में कार्यरत रहे है। विदित हो कि फतेहपुर में तैनात कोतवाल धर्मवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर करते हुए रामनगर कोतवाली में तैनात संजय मौर्य को फतेहपुर का कोतवाल नियुक्त किया है उन्होंने बताया की कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं शासन की मंशा अनुरूप कार्य निष्पादित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

 

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

Don`t copy text!