उन्नाव बांगरमऊ विधानसभा उपनिर्वाचन में खड़े हुए पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों के व्यय लेखा जांच की शुक्रवार को पहली तारीख थी। कलेक्ट्रेट भवन के पुस्तकालय कमरा नंबर 26 में नागरिक एकता पार्टी के उमर खान, आशुतोष कुमार पांडेय मेरा अधिकारी राष्ट्रीय दल और निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद सब्बन जांच बैठक में शामिल नहीं हुए। इस पर रिटर्निंग ऑफीसर, एसडीएम बांगरमऊ दिनेश कुमार सिंह ने संबंधित उम्मीदवारों को अनुपस्थित पर नोटिस जारी किया है। कहा है कि क्यों न आपकी गाड़ियों आदि की परमीशन निरस्त करते हुए निर्वाचन की संस्तुत धाराओं के तहत आप पर कार्रवाई कर दी जाए। गौरतलब है कि प्रत्याशियों के व्यय लेखा जांच के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम रवींद्र कुमार ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 23, 27 व 31 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया है।
Related Posts

