विवादित भूमि की पैमाइस के बाद भी दबंग दे रहा है धमकी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। तहसील रामसनेही घाट अंतर्गत ग्राम पूरे दुनिया सिंह मजरे हकामी में एक दबंग ब्यक्ति गाँव के कई लोगों को महीनों से परेशान किए हुए हैं और जबरन गाँव के मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करने पर आमादा हो रहा है जिससे ब्याथित होकर गाँव के,अंकित सिंह, मंशा राम,मोहित सिंह ने संयुक्त रूप से शिकायती पत्र रामसनेही घाट के उपजिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल को दिया जिनके निर्देशन में तहसीलदार तपन मिश्रा ने हलका लेखपाल को जमीन की पैमाइश के लिए निर्देशित किया। तहसीलदार के निर्देश पर हलका लेखपाल ग्राम पूरे दुनिया सिंह मजरे हकामी पुलिस बल के साथ पहुँच कर जमीन की पैमाइश की। आपको बताते चलें कि ग्राम पूरे दुनिया सिंह मजरे हकामी में पूर्व में लगे हुए खड़ंजे को गाँव के ही रामदेव पुत्र स्वरूप अपनी नम्बरी जमीन बताकर आये दिन पूरे दुनिया सिंह मजरे हकामी निवासी अंकित सिंह व उनके परिजनों को आये दिन किसी न किसी तरीके से फर्जी मामले को लेकर आये दिन शिकायत करते रहते थे जबकि मौके की पैमाइस प्रशासन के निर्देश पर लेखपाल पुलिस की मौजूदगी में की गई जिसमे मौके पर पाया गया कि संबंधित गाटा संख्या 104/0.025 हेक्टेयर अभिलेखानुसार चकमार्ग अंकित है जिससे रामदेव का आरोप निराधार साबित हो गया उक्त पैमाइस पुलिस बल व ग्राम प्रधान तथा अन्य संभ्रांत ग्रामीण मौजूद के उपस्थित में हुआ।जिसमें हल्का लेखपाल व कानूनगो व पुलिस टीम के साथ पैमाइश की गई सीमांकन करते हुए रामदेव पुत्र स्वरूप को कहा गया कि वह ग्राम समाज की भूमि पर अवैध तरीके से खुद काबिज है जो कि नियम विरुद्ध है अगर ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाते है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि शिकायत कर्ता अंकित सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी उपरोक्त ग्राम ने बताया कि उनको तथा उनके परिजनों को आए दिन दबंग रामस्वरूप द्वारा द्वारा रंजिशन धमकी दी जाती है कि तुम और तुम्हारे परिवार के लोगों को किसी न किसी फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दूंगा जबकि पीड़ित परिवार एक शांत प्रिय व संभ्रांत व्यक्ति है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!