अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस हुई सख्त, 15 को भेजा जेल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया अभियान, 200 लीटर शराब बरामद

बाराबंकी। जनपद में लगातार बढ़ रही कच्ची शराब की बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त दिखी। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने बरामद की गयी शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना बड्डूपुर पुलिस ने रमेश चन्द्र, कपूर चन्द्र के पास से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद किया। वहीं मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राम मूर्ति, मो. इल्यिाश, विजयराम वर्मा के पास से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। लोनीकटरा मंे भी पुलिस ने एक अभियुक्त मनोज रावत के पास से दस लीटर शराब बरामद किया। कोतवाली रामनगर पुलिस ने धर्मराज, शिवनाथ, राजेश के पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है। दूसरी तरफ थाना टिकैतनगर में उदयवीर सिंह उर्फ अलगू के पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं बदोसरांय पुलिस ने भण्डारी के पास से दस लीटर शराब बरामद किया। कुर्सी पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए दो अभियुक्त मोनू कंजर, चन्द्रिका प्रसाद के पास से 40 लीटर शराब बरामद किया। रामसनेहीघाट में भी पुलिस ने राम मिलन व कुलदीप के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में इस वक्त सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराएं दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

Don`t copy text!