धान खरीद को लेकर भाजपा मण्डल प्रभारी ने दी चेतावनी

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी। धान क्रय केंद्र चंदना पुर में बिचैलियों का बोलबाला आम किसानों की नही है कोई रोकथाम मिन्नतों पर भी नही पसीज रहे अधिकारी यहाँ तैनात शीतला प्रसाद के द्वारा यहाँ पर रामू नामक व्यक्ति और एक और व्यक्ति जो कहने को वहाँ की व्यवस्था देख रहे है। अपनी मनमर्जी चलाते हुए भोले भाले किसानो का शोषण कर रहे है आज दोपहर तौल केंद्र पर तौल बंद रही बताया गया बोरी नही है शाम को जब भाजपा मण्डल अध्य्क्ष अन्य कार्यकर्ता के साथ पहुंचे। तब केंद्र प्रभारी ने तुरंत तौल प्रारम्भ कराई जैसे ही भाजपा नेता गए वैसे ही रामु व एक अन्य बाहरी व्यक्ति द्वारा किसानो से अमर्यादित भाषा में बात करते हुए कहा कि धान तौल नही होगा लेजाकर फूक दो जब किसानो की मेहनत की फसल को जला देने की धमकी दी जा रही हो वहाँ किसानों का क्या होगा। गौरतलब हो कि यहाँ तौल केंद्र पर सिर्फ एक ही व्यवस्था है कि रामू से संपर्क करो नही तो धान नही तौला जाएगा धान जला देने की धमकी मिलेगी जब केंद्र प्रभारी शीतला प्रसाद से इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि टोकन नंबर 11 चल रहा जो कि हास्यपद ही लगा कि 20 दिन तौल प्रारम्भ को हो गए है और ट्राली सिर्फ 11 ही तौली गयी जबकि किसानों का कहना था कि यहाँ पर टोकेन कभी दिया ही नही जाता सिर्फ रामू से मिलने वालों का ही धान तौल होती है अब देखना है कि कब जिम्मेदार सोचेंगे और कब सुचारू रूप से तौल होगी किसानों की सुनने वाला कोई नही है।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

 

 

Don`t copy text!