शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी का सीधा संवाद।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। नवंबर 2020 को मतदाता एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी संवाद कार्यक्रम के तहत लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी उमाशंकर पटेल ने शिक्षक मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। जिसमें जिले के तमाम शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से प्रत्याशी को अवगत कराया। प्रत्याशी ने विजय उपरांत समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला सचिव समाजवादी पार्टी व शिक्षक नेता कौशल किशोर धीमान ने पुरानी पेंशन बहाली एवं तदर्थ शिक्षकों की पुनर बहाली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चंद्रभान वर्मा डॉ आशुतोष वर्मा राम निरंजन शास्त्री आनंद वर्मा जगजीवन प्रसाद डॉक्टर राजेश वर्मा शमशाद अली बीपीएड मोर्चा ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा का आयोजन कौशल किशोर धीमान एवं डॉ शरद वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में प्रत्याशी पटेल जी ने समस्त शिक्षकों से अधिक से अधिक वोट देने की अपील करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को सदन में जोरदार तरीके से उठाने का आश्वासन दिया। डॉ शरद वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक मतदाताओं से वोट की अपील एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम में सत्यवान चौरसिया, प्रशांत यादव, सुरेंद्र यादव वीरेंद्र सिंह, शादाब रहीम, गुफरान अहमद, महेंद्र प्रताप, अतुल कुमार मिश्रा तथा अन्य सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!