जलभराव के चलते ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल अधिकारी मस्त, ग्रामीण पस्त

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र मे जलभराव के चलते ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इस गंभीर समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई जांच पड़ताल करने तक नहीं गया। बीते चार महीने से पानी भरा हुआ है और कोई रास्ता भी नहीं है। लोग बड़ी दूर से घूम कर आते आते हैं। मामला रामनगर ब्लाक के निबहा पुरवा मजरे जुल्हामऊ गांव का है। यहां गांव के उत्तर से निकलती हुई डामररोड तिलोकपुर व डड़ियामऊ मार्ग की ओर गई है जिस पर पहले लोग आते जाते थे ।चार माह हुए अचानक जिस रास्ते से पानी निकलता था वह बंद हो गया है जिससे सड़क पर पानी भरा हुआ है ।अब बिना नाला बनवाएं यहां जल निकासी का कार्य संभव नहीं है क्योंकि अपनी निजी जमीन में लोग गंदा पानी नहीं जाने दे रहे हैं। जल निकासी के लिए कई बार ग्राम प्रधान द्वारा ब्लाक के अधिकारियों से गुहार लगाई गई और जिले के अधिकारियों से कहा गया मगर किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। जैसे ही गांव के बाहर उत्तर की ओर निकलो राममिलन और राम समुझ के घर के पास रोड पर पानी भरा हुआ है। इस रास्ते के अलावा कोई और रास्ता भी नहीं है कि लोग वाहन लेकर निकल सकें ।सिवाय घूम कर जाने के और कोई चारा नहीं है। जहां पानी भरा हुआ है वँहा जल निकासी के लिए नाला बनवाने का प्रस्ताव भी मनरेगा से प्रधान द्वारा दिया गया लेकिन अधिकारियों ने मंजूरी नहीं दी। जलभराव से लोग परेशान हैं और जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके पर अधिकारियों को भेजकर समस्या समाधान कराया जाए।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!