प्रदेश में महिला सुरक्षित नही: सिकन्दर कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला
एसएम न्यूज नेटवर्क24टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी है इनके राज में एक भी महिला सुरक्षित नहीं है। उन्नाव की बेटी की मौत के लिये सीधे तौर पर प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार है। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिकन्दर अब्बास रिजवी ने नगर के पुलिस लाइन चैराहे पर उन्नाव काण्ड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुलता दहन करने के पूर्व व्यक्त किये। पुतला दहन करने में मुख्यरूप से अमित कुमार गौतम, प्रदीप मौर्या, जमन अब्बास, अम्बरीश रावत, पवन यादव, सद्दाम रसूल, गुफरान खान, परवेज रिजवी, जान मोहम्मद सहित दर्जनों की संख्या में युवक कांगे्रस के कार्यकर्ता मौजूद थे।