गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 02 किग्रा0 गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में तस्करों/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।
दिनांक 12.12.2020 को प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर श्री संजय कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व में अभिसूचना को विकसित करते हुए थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. जुबेर पुत्र अली हसन निवासी सद्दीपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 2. मयाराम पुत्र स्व0 रामदास निवासी बंजरिया थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को समय 10.00 बजे अहमदपुर गुडौली रेलवे क्रासिंग से गांगेमऊ मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 किग्रा0 -01 किग्रा0 कुल 02 किग्रा0 गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 474/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।अभियुक्तगण-1. जुबेर पुत्र अली हसन निवासी सद्दीपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।2. मयाराम पुत्र स्व0 रामदास निवासी बंजरिया थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

