पूर्व मंत्री गोप ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विधान सभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम हसना पुर मोड़ पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अमित सिंह दौलत पुर के सौजन्य और बेनी वर्मा, संदीप वर्मा,द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने फीता काट कर किया। उद्घाटन करने के उपरान्त अरविंद गोप ने बल्ला लेकर पिच पर शॉट भी लगाया। इस मौके पर दो टीमों ने भाग लिया एक हसनापुर और दूसरी किन्हौली ग्राम सभा की। इस अवसर पर मुख्य रूप मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति,हशमत अली गुड्डू, ओवेस सलमानी, शकील सलमानी, बबलू ,रामबली वर्मा, राजेश वर्मा, संजीव सिंह, राज कुमार वर्मा, राघवेन्द्र सिंह,दिनेश सिंह, देशराज वर्मा, दिनेश वर्मा, शिवम् वर्मा, असगर अली, मुनव्वर अली आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

