स्माजसेवी ने किया समरसता भोज का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। हिन्द की प्राचीन परम्परा का अनुपम दिवस बहुत खास है। देश भर समेत अनेक गैर देशों में भी मकर संक्राति का उत्सव विभिन्न नामों से बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पड़ोसी देश नेपाल मे भी यह पर्व भव्यतापूर्ण मनाया जाता है। समाजसेवियों द्वारा खिचड़ी भोज कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में नगर पंचायत बंकी के मोहल्ला मंझपुरवा स्थित जंगलेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में खिचड़ी एवं समरसता भोज का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें तमाम सेवादार समेत पास पड़ोस क्षेत्र के सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए। सामाजिक कार्यों मे सहभागिता करने वाले समाजसेवी अशोक सिंह ने बताया कि मान्यता है कि पौष मास में सूर्य जब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है तो सनातन धर्म के लोग मकर संक्राति बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। भोर प्रहर स्नानोपरांत सूर्य को जल अर्पण करते हैं। इस दिन जप, तप और दान का व विभिन्न धर्म क्रियाकलापों का विशेष महत्व होता है। श्री अशोक ने बताया कि समरसता भोज आयोजन से सामाजिक भाईचारा कायम होता है। मतभेद मिटते हैं आज के दिन तिल, गुड़, लायी व खाद्यान्न दान करना शुभ माना जाता है। आज के दिन दान करने से विशेष लाभकारी प्रभाव पड़ते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक अजय प्रताप सिंह, मनीष सिंह, ज्ञानेन्द्र आर्या, अंकुर मिश्रा, रोहित सिंह, अनिल यादव, मो. अदीब किदवाई, सौरभ वर्मा, मो. फिरोज सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

समरसता भोज का आयोजन

मसौली बाराबंकी। मकर संक्रांति का त्यौहार क्षेत्र में परम्परागत एव उल्लास के साथ मनाया गया। जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने तड़के स्नान कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही मंदिरों में मत्था टेककर मंगलमय जीवन की कामना की। ग्राम पंचायत अमदहा स्थित शिरडी साई मन्दिर में समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगो ने एक साथ खिचड़ी खाई। कल्यानी नदी में स्नान कर सपा जिला सचिव श्रवण रावत की अगुवाई में योगाभ्यास किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!