बेनी बाबू ने समाजवाद को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई: गोप 27 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के आगमन को लेकर हुई बैठक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शनिवार को सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक एवं आगामी 27 मार्च को श्रद्धेय विकास पुरुष स्वर्गीय बाबू बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर बाबू जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा ने विकास के दम पर समाज के हर वर्ग को आगे आने का अवसर दिया जिस भी क्षेत्र का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया उस क्षेत्र में उन्होंने क्रांति ला दी। समाजवाद को आगे बढ़ाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। इस दौरान पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि बाबू बेनी प्रसाद वर्मा की पहली पुण्यतिथि एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी पूरे दमखम के साथ में तैयारी में लग जाएं भारी से भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर एमएलसी राजेश यादव राजू ने कहा विधानसभा स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर से लेकर सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से आवाहन किया कि 27 मार्च को मोहन लाल डिग्री कॉलेज में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगह-जगह जाकर बाबूजी के बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील करते हुए भारी से भारी संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जैदपुर विधायक गौरव रावत, राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, रतन लाल राव, डॉ कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू, कुलदीप शुक्ला राजन सहित कई सपाई मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

