डीएम के आदेश पर कमेटी करेगी जांच, मांगी तीन दिन में रिपोर्ट

मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

बाराबंकी। राजधानी से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक के जिला संवाद्दाता की भी हालत गत् दिनों कभी खराब हो गयी थी। परिजन उनको भी लेकर इसी अस्पताल में गये थे। जहां पर उनके भी इलाज में भी चिकित्सकों द्वारा हीलाहवाली की गयी तो जब उक्त खबर समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी तो उसके बाद बीती 6 मई की रात को जिलाधिकारी ने उक्त अस्पताल के विरुद्ध जांच कमेटी का गठन कर दिया। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने नवाबगंज तहसील के उपजिलाधिकारी अभय पाण्डेय की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया। कमेटी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.एन.एम त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव और प्रोबेशन उपजिलाधिकारी सचिन वर्मा को सदस्य बनाया। जिलाधिकारी ने उक्त कमेटी को तीन दिनों के अन्दर आस्था अस्पताल की जांच करके रिपोर्ट देने की बात कही है। साथ ही में जिलाधिकारी ने आस्था अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज करने की भी रोक लगा दी है।

मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

 

 

 

 

Don`t copy text!