दो शातिर चोर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करके उनके पास से अवैध असलहा और दो कारतूस बरामद किये। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनो चोरों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि देवा मार्ग पर दो शातिर चोर खड़े हुए हैं इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने छापा मार करके कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम सरथरा निवासी अशोक यादव पुत्र धर्मपाल व कोतवाली देवा के ग्राम कायमपुर निवासी आशीष कुमार पुत्र राजाराम को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध असलहा व दो कारतूस बरामद किये। पकड़े गये चोरो के बारे में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनो व्यक्ति शातिर चोर हैं और चोरी के कई मुकदमों में पुलिस को उनकी तलाश थी।

Don`t copy text!