सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्रान्तर्गत सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर खाले का पुरवा मोड़ के निकट हुआ। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सालाभारी गांव निवासी राम प्रकाश सिंह का पुत्र कमाल सिंह (35) सोमवार को दोपहर के समय बाइक से असन्द्रा बाजार की ओर जा रहा था। अभी वह खाले का पुरवा मोड़ के निकट पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

