फटी मेंथा टंकी, झुलसा किसान

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के रोहिलानगर गाँव मे गुरुवार की दोपहर मेंथा टंकी फटने से एक किसान गम्भीर रूप से झुलस गया टंकी फटने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुँचकर घायल किसान को उपचार के लिये अस्पताल ले गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के रोहिलानगर गाँव का है यहां के निवासी उदय राज 48 वर्षीय टंकी पर अपनी मेंथा फसल की पेराई कर रहे थे तभी तेज धमाके के साथ मेंथा टंकी फट गयी टंकी फटने से टंकी का खौलता पानी व फसल का मलबा उदयराज के ऊपर जा गिरा जिसमे उदयराज झुलस गया चीख पुकार के साथ गाँव मे कोहराम मच गया परिजन घायल किसान को आनन फानन में प्राइवेट अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों द्वारा उदयराज का इलाज जारी है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

Don`t copy text!